फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Textile trader shot, serious

कपड़ा व्यापारी को गोली मारी, गंभीर

Mon, 23 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 23 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Textile trader shot, serious
जिला अस्पताल में घायल युवक के बयान दर्ज करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नौरोजपुर गुर्जर गांव में जाते समय कपड़ा व्यापारी को रास्ते में ही कार में सवार लोगों ने गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के गांव खड़खड़ी निवासी ओमवीर सिंह कपड़े का व्यापार करते हैं तथा हरियाणा के पलवल में रहते हैं। वे रविवार शाम करीब आठ बजे अपने दोस्त जावेद निवासी निरोजपुर के पास जा रहा थे। रास्ते में कार में सवार चार-पांच लोगों ने उनको गोली मार दी।
विज्ञापन


वे हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। कार सवार लोगों के चले जाने के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घटना की पुलिस को सूचना दी तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा घायल ओमवीर सिंह से जानकारी की।   सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि घायल ओमवीर सिंह ने हमलावरों को पहचान लिया है। उसने आरोपियों के बारे में जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


व्यापारी के बेटे की हो चुकी हत्या ःबागपत। पुलिस के मुताबिक घायल ओमवीर ने बताया कि वह पहले पानीपत में रहता था। इस दौरान उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद उसने पानीपत छोड़ दिया था। इसके अलावा भी ओमवीर ने कई जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed