फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sunga drug to the mother of the soldier looted jewelery

नशीला पदार्थ सुंघा सिपाही की मां से आभूषण लूटे

Thu, 17 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 17 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर के कोर्ट रोड निवासी महिला कांस्टेबल सरिता की मां मधु को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। वह बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल के गेट पर पड़ी मिली। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर किया। माना जा रहा है कि बदमाशों ने मधु का अपहरण कर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


  महिला मधु बुधवार को घर से जिला अस्पताल के लिए गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। शाम के समय वह अस्पताल के गेट के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पता चलते ही वहां हड़कंप मच गया। उसेे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर किया। 
विज्ञापन


 महिला के सोने के कुंडल और चेन गायब है। लोगों ने कहा उसको जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। बदमाशों ने मधु का अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया है। बाद में यहां पर डालकर गए है। हालांकि सहीं पता उसके होश में आने के बाद ही चलेगा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed