Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Eight Arrested in Anti-Drug Raids Across Seven Police Stations, MD Drugs, Brown Sugar Seized

इंदौर: नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 थाना क्षेत्रों से आठ तस्कर गिरफ्तार, लाखों की ड्रग्स पकड़ी

Mon, 16 Nov 2026 04:21 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 04:21 PM IST
सार

नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सात थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Indore: Eight Arrested in Anti-Drug Raids Across Seven Police Stations, MD Drugs, Brown Sugar Seized
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 48 घंटों के दौरान शहर के सात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए कीमत के प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजा जब्त किया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटर साइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। पिछले दो दिनों में चंदन नगर, तेजाजी नगर, खजराना, हीरानगर, भंवरकुआं, गांधीनगर और द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को पकड़ा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, सरगना महिला फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में नशीले पदार्थ मिले हैं। जब्त सामग्री में 22.42 ग्राम एमडी ड्रग्स और 12.6 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित ब्राउन शुगर और गांजा शामिल है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए मादक पदार्थों की कीमत लाखों रुपए में है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से खरीदकर इंदौर लाते थे और शहर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों के पीछे कोई बड़ा सप्लायर या संगठित तस्करी नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे भी संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को शहर में नशे के नेटवर्क पर प्रहार के तौर पर देखा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed