फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suicide attempt by a woman hurt by rape

दुष्कर्म से आहत युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने साथी के साथी के साथ एक घर में घुसकर युवती के साथ रेप किया। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद घर पहुंची दुष्कर्म से आहत युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक युवती अपने परिजनों संग थाने पहुंची। युवती ने मुकदमा दर्ज कर बताया एक युवक अपने साथी के साथ घर में घुसा और उसके साथ रेप किया। आरोपी के साथी पर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। रात करीब आठ बजे युवती ने अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बचाया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन पहले सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा एक युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया, जबकि दूसरे के खिलाफ मारपीट का है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।  एसओ ने कहा युवती ने मेडिकल शुक्रवार को कराने की बात कही थी, इसके बाद वह घर चली गई। घर पर क्या हुआ, इसकी वह जांच करा रहे हैं।

छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म 
रमाला क्षेत्र के एक गांव की नौवीं का छात्रा का अपहरण कर पांच दिन तक खेत में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  छात्रा के पिता का कहना है कि उसकी बेटी 28 जून को घर से गांव में ही बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। रास्ते से गांव के ही पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था।

घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी उसको बाइक और कार से अज्ञात स्थान पर खेतों में लेकर गए। वहां पर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में रमाला थाने के पास ही उसे कार से डालकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने उसकी बरामदगी दर्शाकर उनके सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने अभी तक न लड़की का मेडिकल कराया और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पर पहुंचे। वहां उन्होंने सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने रमाला पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।   ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed