रोशनगढ़ में छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनगढ़ निवासी कंवर पाल का बेटा मोहित (15) गांव के ही स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ता था। बुधवार को शाम करीब चार बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इंतजार करने के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका गांव के खेत में एक पेड़ पर शर्ट से शव लटका हुआ मिला। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने कहा मोहित की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट से ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम
पिलाना। मृतक के चार भाई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी माता का बार-बार बेहोश हो रही है।