फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   student ran from school

नवोदय विद्यालय से भागा छात्र

Sun, 11 Sep 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Sep 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
शरफाबाद गांव के जवाहर नवोदय विद्यालय की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया। दो दिन पहले दीवार कूदकर विद्यालय से 11 वीं का छात्र आकाश धामा भाग गया। चांदीनगर थाना में अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। 
विज्ञापन


  पुलिस के मुताबिक खेकड़ा की पट्टी चक्रसैन निवासी आकाश धामा पुत्र विनोद धामा, जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ता है। 08 सितंबर को वह स्कूल से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। बच्चों की गिनती की गई तो     वह गायब मिला। पता चलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। उसको आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं   पता नहीं चला।
विज्ञापन

 
बाद में विद्यालय की प्रधानाचार्या अभिलाषा सिंह ने चांदीनगर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार शाम छात्र आकाश अचानक चांदीनगर थाना पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीओ श्वेतांभ पांडेय का कहना है कि छात्र आकाश अपनी मर्जी से स्कूल की दीवार कूदकर भागा था। वह खुद ही लौट आया है। उसने बताया  वह दिल्ली रिश्तेदारी में गया था। उससे जानकारी की जा रही है। इस संबंध में विद्यालय के स्टाफ को भी अवगत करा दिया गया है।


  बता दे कि 12वीं की छात्रा भी पिछले दिनो रहस्यमय ढंग से विद्यालय से गायब हो गई थी। बाद में वह मेरठ से मिली थी। इस मामले में स्कूल को भारी फजीयत झेलनी पड़ी थी। लगातार बच्चों का स्कूल से गायब होना स्कूल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। इस संबंध में प्रधानाचार्य अभिलाषा सिंह से संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed