फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student killed organically

छात्र की हत्या पर बवाल

Wed, 25 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Wed, 25 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Student killed organically
लापता दसवीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी गई। मंगलवार को बड़ा गांव के खेत से उसका शव मिलने पर बखेड़ा हो गया। शव उठाने पहुंची पुलिस को परिजन और ग्रामीणों ने घेर लिया। बाद में एएसपी ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कर खोजी कुत्ते को बुलाकर पड़ताल कराई। परिजनों ने छात्र को घर से बुलाकर ले जाने वाले उसे बड़ा गांव के दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी श्यामसुंदर का 17 वर्षीय पुत्र सचिन धामा उर्फ  बाबी गांधी विद्यालय इंटर कालेज में दसवीं में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम करीब पांच बजे बड़ा गांव निवासी उसका दोस्त बिट्टू और बड़ा गांव में ही अपने ननिहाल में रहने वाला पुन्नी उर्फ पुनीत मूल निवासी ग्राम माकड़ी जिला बुलंदशहर अपने साथ ले गए थे, लेकिन रात आठ बजे तक भी वह नहीं लौटा।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने उसे साथ ले गए दोनों युवकों के घर भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के  अनुसार रात को वह उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।  मंगलवार सुबह उसका शव बड़ा गंाव के निकट संत त्यागी के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की जानकारी मिलने पर सचिन के परिजन भी खेत पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त सचिन के रूप में की। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था।  भारी ईंट पत्थरों से पीट पीटकर उसकी हत्या की गई थी। उसके सीने में भी धारदार हथियारों के निशान थे।

मौके से खून से सनी ईंट बरामद की गई। पुलिस ने 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए  शव को भेजने की कोशिश की, तो परिजन और ग्रामीण भड़क गए।  ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस तुरंत ही कार्रवाई करती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। परिजनों और गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

वह अफसरों को बुलाने की जिद पर अड़ गए। बाद में एएसपी विद्या सागर मिश्र ,सीओ श्वेताभ पांडेय मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया। डॉग स्क्व़ॉयड बुलाकर जांच पड़ताल की गई और जल्द हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दोपहर 12 बजे के बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया।

मृतक छात्र के पिता श्यामसुंदर ने बड़ा गांव निवासी बिट्टू और अपने ननिहाल में रह रहे  बुलदंशहर के माकड़ी गांव निवासी पुन्नी उर्फ पुनीत के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।


दोस्तों के घरों के पास ही रुका खोजी कुत्ता ः खेकड़ा। एएसपी डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वॉयड की सहायता से खेत में डाली गई। हत्या में प्रयुक्त खून से लथपथ ईट को पुलिस ने बरामद किया।  खोजी कुत्ता घटना स्थल से दौड़ता हुआ बड़ा गांव में जाकर सचिन को अपने साथ ले जाने वाले उसके दोस्तों के मकानों के आसपास ही रुक गया। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंटों के अलावा खून से सने टूटे गन्ने आदि बरामद किए । नलकूप के परिसर से खून से सने गन्ने के साथ ही नलकूप का कमरा एवं गेट बाहर से खून के छींटो बुरी सने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed