{"_id":"57ae2ae64f1c1b2e72ee473b","slug":"student-kidnapped-mother-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहरण, मां पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का अपहरण, मां पर शक
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरठल गांव में स्कूल गई पांचवीं की 11 वर्षीय छात्रा का दो दिन पूर्व अपहरण का मामला सामने आया है। रमाला थाना पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर ही अपहरण कराने की आशंका जताई है। पुलिस भी इसे पति-पत्नी के बीच का विवाद मानकर जांच में जुट गई है।
किरठल निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। 10 अगस्त की सुबह उसकी बेटी घर से स्कूल में गई थी। लेकिन बेटी न स्कूल में पहुंची और न ही घर लौटी। इंतजार करने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उसको आसपास सभी जगह पर देखा गया।
रिश्तेदारियों में भी फोन से संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। व्यक्ति का कहना है कि उसका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। उसके दो बच्चे उसके साथ गांव किरठल में रहते हैं।
विज्ञापन
उसे आशंका है कि उसकी पत्नी ने बेटी का अपहरण कराया है। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन और गांव के लोगोें ने पुलिस से छात्रा की बरामदगी की मांग की है। रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा का कहना है कि अपहृत छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। लड़की के मां-बाप का आपस में विवाद चल रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।