लेनदेन को लेकर पथराव और फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कस्सावान में इमरान और इस्लाम पक्ष के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह सीओ कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों पक्षों में फिर गाली-गलौच होने लगी और देखते-देखते पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई और दहशत पैदा हो गई।
सूचना पर कोतवाली से पुलिस बल वहां पहुंचा और पुलिस को देखकर लड़ रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरकर छह लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देख पुलिस बल तैनात किया। इस झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एक दो महिला को मामूली चोटें लगी है। मोहल्ला कस्सावान में हुए झगड़े में एक पक्ष के मोहम्मद इस्लाम ने पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने एक पक्ष के शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से शफीक ने भी पांच लोगों को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें अनीस सपा नेता है दूसरा शौकीन शामिल हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया जांच के बाद दोनों पक्ष के तीन लोगों को पकड़ा है।