फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sticks in the two sides

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sun, 31 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Sun, 31 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
 नगर में विवादित प्लाट को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये। अकरम और सलीम के बीच एक खाली पडे़ प्लाट को लेकर विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष प्लाट पर अपना अपना दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब 4 बजे अकरम अपने परिजनों के साथ प्लाट पर पहुंच खुदाई करने लगा। जिसका विपक्षी सलीम ने विरोध किया इसी को लेकर दोनों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गयी और जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों ने प्रयास कर दोनों पक्षों के बीच मारपीट बंद करायी। मारपीट में एक पक्ष के अकरम उसका पुत्र दाऊद एवं दूसरे पक्ष के सलीम समेत तीन लोग घायल हो गये। परिजनों ने घायलों का उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ करनी पड़ी महंगी 
खेकड़ा। शनिवार शाम करीब 6 बजे एक हैंडलूम इकाई से छुट्टी होने पर वहां पर कार्य करने वाली महिला और युवतियां अपने घर लौट रही थी। पाठशाला मार्ग पर एक मनचले ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी।


महिला के विरोध करने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने मनचले को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में महिला से माफी मांग बहन कहने पर लोगों ने मनचले को चेतावनी दे छोड़ दिया। लोगों ने थाना पुलिस से मार्गों और मुख्य चौराहों पर महिलाओं से छेड़खानी करने वाले मनचलों के खिलाफ अभियान चला कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed