फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sterilize the clothes of the maiden, obscenity

सरेआम युवती के कपड़े फाड़े, अश्लीलता 

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sterilize the clothes of the maiden, obscenity
eve teasing
बागपत/अमीनगर सराय। बागपत-मेरठ रोड पर सिंघावली अहीर थाने के पास मैजिक गाड़ी से युवती को खींच तीन युवकों ने कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत की। बाद में मारपीट कर उससे ढाई हजार रुपये छीनकर भाग गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


 बड़ौत क्षेत्र की युवती के शिकायत पत्र के मुताबिक वह 12 मार्च को बागपत से मेरठ मैजिक गाड़ी में सवार होकर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी सिंघावली अहीर थाने से मात्र 200 मीटर आगे पहुंची, तभी बाइक पर सवार होकर तीन लोग एक महिला के साथ आए। आरोपियों ने उसको जबरदस्ती गाड़ी से उतार लिया। सरेआम रोड पर उसके कपड़े फाड़ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी की। जाते समय उससे ढाई हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सिंघावली अहीर थाने में आरोपी प्रवीन, रोबिन, नरेंद्र और रेनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज  
छपरौली।  क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गए। महिला के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर दिनेश वशिष्ठ ने बताया महिला की तहरीर पर  एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शीघ्र की उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed