फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Social exclusion of three divorces

तीन तलाक देने वाले का सामाजिक बहिष्कार करें

Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
अंजुमन मुलतानी मुगल अहानगिरान बिरादरी की बड़का रोड पर हुई बैठक में एक बार तीन तलाक देने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार, गौ हत्या करने वाले पर एक लाख का जुर्माना और दहेज प्रथा खत्म करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इस बैठक की अध्यक्षता करते बिरादरी के राष्ट्रीय महासचिव हारुण अली ने कहा तीन तलाक के मुद्दे का राष्ट्रीय मुद्दा न बनाया जाए, बल्कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी को एक बार में तीन तलाक दे, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाए। इसके अलावा गौ हत्या करने वाले व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से शपथ दिलाई कि शादी में दहेज लेंगे न देंगे। यह समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने अंजुमन बिरादरी को शिक्षित करने के लिए जगह-जगह स्कूल खोलने और मुस्लिम समाज में फैली अशिक्षा को दूर करने की अपील की। इसमें हाजी रसीद,  इसरार खान, मोहम्मद सुऐब, हाजी उमर, अय्यूब, इस्लाम, हाजी सईनुद्दीन, शाहदाब मनव्वर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed