फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SI and the home guard of the young RAF brother beaten and snatched Rs 1.53 lakh

एसआई और होमगार्ड ने आरएएफ जवान के भाई को पीटा और 1.53 लाख रुपये छीने

Sun, 02 Oct 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 02 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
SI and the home guard of the young RAF brother beaten and snatched Rs 1.53 lakh
लूट का शिकार नितिन। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। सरौरा पुलिस चौकी पर शुक्रवार की रात एक एसआई और होमगार्ड ने आरएएफ जवान के भाई को रोककर उसे पिस्टल की बटों से पीटा और 1.53 लाख रुपये छीन लिए। आरोप है कि पीड़ित को यह भी धमकी दी गई है कि यदि किसी से इसका जिक्र किया तो वे उसका एनकाउंटर कर देंगे।
विज्ञापन


पीड़ित नितिन कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी धनौरा टीकरी का रहने वाला है। वह 30 सितंबर को मेरठ में अपने भाई पप्पू, जो रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनात है, उससे 1.53 लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए मेरठ से गांव ला रहा था। रात में साढ़े आठ बजे जब वह बाइक से धनौरा-टीकरी भड़ल से चला तो सरौरा पुलिस चौकी के एक एसआई और होमगार्ड मिले जो शराब पीए हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने उसे रोक लिया और पिस्टल की बट मारकर उससे 1.53 लाख रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और धमकी दी कि यदि किसी से जिक्र किया तो उसका एनकाउंटर कर देंगे। उसने कंट्रोल रूम पर भी फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ कर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। वे इस मामले को दिखवाएंगे और जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed