फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   seven guilty in triple murder of Budhpur

बूढ़पुर के तिहरे हत्याकांड में सात दोषी

Fri, 02 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 02 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
seven guilty in triple murder of Budhpur
हत्या के केस में कोर्ट से दोष सिद्ध होने के बाद जेल जाते बूढ़पुर के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बूढ़पुर गांव में 21 साल पहले चुनावी रंजिश में मतदान के दिन हुए संघर्ष में गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत के मामले में कोर्ट ने सात आरोपियों पर दोष सिद्ध किया है। मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर समेत दो आरोपी  साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गए।
विज्ञापन


एडीजे  (त्वरित न्यायालय संख्या 1) डॉ. मनु कालिया ने सुनवाई की। आरोपी सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी सुक्रम पाल सिंह की फाइल पर अलग से सुनवाई चल रही है। 
विज्ञापन


प्रधान चुनाव की रंजिश में 12 अप्रैल 1995 को बूढ़पुर में खून-खराबा हुआ था। प्रधान पद के उम्मीदवार इंद्रपाल पुत्र प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रधान पद का विपक्षी उम्मीदवार सुरेश पाल पुत्र प्रताप सिंह अपने साथ गांव के ही सुरेश पाल, सुक्रम पाल, प्रवीण, बलराज, राजेश, राजीव, अजय कुमार, विजय कुमार और मेरठ के ढढरा निवासी जगशोरन को लेकर प्राथमिक कन्या पाठशाला नंबर दो मतदान केंद्र में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बंदूक, रायफल और कट्टे से लैस थे। सुरेश पाल ने बूथ के एजेंट राज कुमार और वोटर हरि पाल के साथ मारपीट की। इससे यह लोग बूथ से भागे तो आरोपियों ने भागते हुए फायरिंग की। गोली लगने से राजवीर पुत्र दिलावर सिंह, गर्भवती  लीलावती (राजवीर की पत्नी) के अलावा एक बालक दिनेश पुत्र चंद्रपाल की मौत हो गई थी।

जबकि फेरू पुत्र मुंशी, दिनेश पुत्र जगवीर, चहन पाल उर्फ महलूक पुत्र ब्रह्म सिंह, नरेंद्र पुत्र वीर सेन, हरि पाल पुत्र सूरज मल, राजेश पुत्र ओमप्रकाश आदि कई लोग घायल हो गए थे। 

एडीजीसी चश्मवीर सिंह और अधिवक्ता मांगेराम तोमर ने बताया केस की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय संख्या 1) डॉ. मनु कालिया ने की। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने सात आरोपियों को दोषी माना।

जबकि कोर्ट ने दो आरोपी अजय और विजय को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किए। सजा के लिए सुनवाई छह सितंबर को होगी। आरोपी सुक्रम पाल की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण उनकी फाइल अलग कर दी। अभी फैसला नहीं सुनाया गया है। 


अदालत ने इन्हें माना दोषी
सुरेश पाल पुत्र प्रताप सिंह 
प्रवीण पुत्र रणवीर 
बलराज पुत्र महेंद्र 
राजेश पुत्र भंवर सिंह 
राजवीर पुत्र ब्रजपाल सिंह 
संजीव पुत्र हरवीर सिंह 
जगशोरण पुत्र महक सिंह निवासी गांव ढढरा  (मेरठ)

इनको कर दिया गया बरी
डिप्टी एसपी सुक्रम पाल सिंह का बेटा अजय कुमार। अजय मेरठ कॉलेज मेरठ में प्रोफेसर है। दूसरा बेटा विजय कुमार जो जनता वैदिक इंटर कॉलेज, बड़ौत में शिक्षक है। कोर्ट ने दोनों को बरी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed