फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teenager dies after being bitten by a venomous insect; family's only son lost.

Jind News: जहरीले कीट के काटने से किशोर की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

Mon, 24 Aug 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being bitten by a venomous insect; family's only son lost.
23 जुलाना 01: मृतक सागर का फाइल फोटो।

विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के देवरड़ गांव में शनिवार को 11 वर्षीय किशोर सागर की जहरीले कीट के काटने से मौत हो गई। सागर परिवार का इकलौता बेटा था। करीब दो वर्ष पहले उसके पिता की भी मौत हो चुकी है।
शनिवार सुबह सागर अपनी मां के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान खेत में किसी जहरीले कीट ने उसे काट लिया। उस समय सागर ने ज्यादा परेशानी नहीं बताई थी। परिवार के लोग उसे घर ले आए।
विज्ञापन

रात के समय सागर के शरीर में अचानक तेज दर्द होने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे। पीजीआई में चिकित्सकों ने जांच के बाद सागर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की मौत की खबर मिलते ही पूरे देवरड़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि सागर 5वीं कक्षा का छात्र था। अब परिवार में केवल उसकी मां और एक बहन ही बची हैं। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed