फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seeks bribe to carry dead bodies

शव ले जाने के लिए रिश्वत मांगी, हंगामा

Mon, 18 Dec 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 18 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Seeks bribe to carry dead bodies
रिश्वत मांगने पर शव वाहन चालक के खिलाफ रोष जताते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सड़क हादसे में मारे गए महिला और युवक के शवों को पोस्टमार्टम हाउस से घर तक ले जाने के लिए शव वाहन के चालक ने पीड़ित परिवारों से दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी। 
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी चालक ने वाहन से एक शव उतारने का दबाव बनाया। आपत्ति करने पर जिला अस्पताल के दो फार्मेसिस्ट से भी बदसलूकी कर भुगतने की धमकी दी। इस पर पीड़ित परिवार ने हंगामा किया। इसकी अफसरों से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरनगर के उमरपुर निवासी मोहसिन, अपनी बुआ शम्मो निवासी कांधला के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार शाम ककड़ीपुर पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान शामली की ओर तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनो की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनो शवों को परिजन घर पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि उनसे शव वाहन चालक ने दो हजार रुपये की मांग की। मृतक के परिजन 1500 रुपये देने के लिए तैयार भी हो गए थे। लेकिन आरोपी चालक तैयार नहीं हुआ।

जैसे ही गाड़ी निशुल्क जाने का पता चला तो परिजनों और रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया और अस्पताल स्टाफ को जानकारी दी। आपत्ति करने पर आरोपी चालक ने फार्मेसिस्ट मुकेश शर्मा, मुकेश गिरि सहित अन्य लोगों से अभद्रता करते की। हुए भुगतने की धमकी दी। मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। अफसरों से फोन पर शिकायत करने पर आरोपी चालक शवों को लेकर गया।

दोनो शवों को भिजवा दिया गया : सीएमएस
सीएमएस डॉक्टर बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। दोनो शवों को शव वाहन से भिजवा दिया गया है। शव वाहन से निशुल्क शव ले जाए जाते है। यदि रुपये मांगे है तो गलत है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


दो कर्मचारियों पर हो चुकी है कार्रवाई
बागपत। जिला अस्पताल के कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने का यह पहला मामला नहीं है। एक सप्ताह के अंदर दो कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अर्जेंट में अल्ट्रासाउंड करने के नाम पर महिला ठेका कर्मी ने सौ रुपये लिए थे। अलावा के संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स प्रसव के नाम पर रुपये लेने की शिकायत मिली थी। इन कर्मचारियों को अस्पताल से हटाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed