{"_id":"57f95a594f1c1b0d2f26fd13","slug":"sdm-the-woman-recovered-and-sent-to-the-nari-niketan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीम ने बरामद युवती को नारी निकेतन भेजा, युवती का कोतवाली में हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीम ने बरामद युवती को नारी निकेतन भेजा, युवती का कोतवाली में हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 09 Oct 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत । कोतवाली में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ गई युवती को एसडीएम ने नारी निकेतन भेजने के आदेश किए तो जब शनिवार की सुबह पुलिस उसे नारी निकेतन ले जाने लगी तो उसने कहा वह नारी निकेतन नहीं जाएगी, वह अपने प्रेमी के संग रहेगी, क्योंकि उसने कोर्ट मैरिज कर उसे पति बनाया है। पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेजा।
एक माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती अपने प्रेमी संग गायब गई थी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। उसने कोर्ट मैरिज के कागजात भी पुलिस को दिखाए और कहा कि अब वह उसका प्रेमी नहीं पति है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को एसडीएम दीपाली कौशिक के समक्ष पेश किया तो एसडीएम ने उसे नारी निकेतन भेजने के निर्देश दिए।
शनिवार को जब महिला पुलिस उसे नारी निकेतन ले जाने लगी तो उसने बखेड़ा कर दिया और कहा वह अपने प्रेमी जो अब उसका पति है उसके पास जाएगी। नारी निकेतन नहीं जाएगी। काफी देर तक हंगामे की स्थिति कोतवाली में बनी रही और वह जाने को तैयार नहीं हुई। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने उसे समझाया कि तुम नारी निकेतन में जाकर अधिकारी से कहना प्रेमी प्रति के संग रहूंगी और वे तुम्हें छोड़ देंगे। तब जाकर वह शांत हुई और उसे नारी निकेतन भेजा गया।