{"_id":"5914b99b4f1c1bb7378539e8","slug":"scolded-beaten-up-by-the-assassination-of-father-s-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट, मारपीट से तंग आकर की थी पिता की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांट, मारपीट से तंग आकर की थी पिता की हत्या
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 12 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। चंदायन गांव के जंगल में महीपाल निवासी मुलसम की हत्या उसके बेटे ने आए दिन की डांट, मारपीट और गाली-गलौज से तंग आकर की थी। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है।
बुधवार को मुलसम गांव निवासी महीपाल पुत्र होशियारे की उसके बेटे ने फावड़े से काटकर उस समय हत्या कर दी थी जब वह चंदायन गांव के जंगल में अपने खेत में काम कर रहा था। इस मामले में मृतक के भतीजे श्रीनिवास ने मृतक के बेटे अनिल पुत्र महीपाल को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी अनिल को चंदायन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अनिल ने पिता की हत्या करना स्वीकार किया।
उसने बताया कि उसका पिता आए दिन उसे डांटता और गाली-गलौज और मारपीट करता था। इससे वह तंग आ चुका था। इसलिए परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है।