{"_id":"584eebb54f1c1ba06f649e0f","slug":"samad-was-lying-dead-on-the-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के विरोध पर गई समद की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म के विरोध पर गई समद की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
दत्तनगर में होती पंचायत।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के दत्तनगर गांव के छात्र समद की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक वीरेंद्र को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी वीरेंद्र ने कुकर्म के विरोध करने पर समद की गला दबाकर हत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक समद की तीन दिन पूर्व हत्या के मामले में दत्तनगर गांव के युवक वीरेंद्र को गांव के तिराहे से पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार को पड़ोस में ही शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था।
वह उस समय शराब के नशे में था। डांस देख रहे छात्र समद को अपनी गोद में कई बार उठाया। इतना ही नहीं उसे अपने कंधे पर बैठकर डांस भी कराया। बाद में उसे एक स्थान पर लेकर गया। वहां पर उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान उसका माथा दीवार में लग गया। इससे उसको चोट लग गई। उसके चिल्लाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में समद के शव को मुन्ना के खाली प्लॉट में डाल आया था।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पकड़े गए युवक वीरेंद्र ने बच्चे समद की हत्या करना इकबाल किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
उधर पकड़े गए युवक वीरेंद्र का कहना है कि पुलिस जो कह रही है वह बात पूरी सच है। इसी दौरान आरोपी वीरेंद्र ने कहा कि समद की जान दीवार में सिर लगने से गई है।
दो माह बाद होनी थी वीरेंद्र की शादी वीरेंद्र ने बताया कि उसका रिश्ता बरेली की एक युवती से हो रहा है। दो माह बाद उसकी शादी होनी थी। जो यह घटना हुई है, यह नशे में हुई है।
वहीं बालैनी में पिलाना ब्लाक प्रमुख अनीश यादव ने समद के घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।