{"_id":"58e14fb14f1c1bf5465b498d","slug":"rape-student-after-abduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर लूटी छात्रा की आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर लूटी छात्रा की आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
बागपत-मेरठ मार्ग पर मैजिक गाड़ी में नशीला पदार्थ सुंघाकर मेडिकल की छात्रा का अपहरण कर नोएडा में आबरू लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस के बरामद करने के बाद पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित छात्रा ने कहा वह मेरठ के एक कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। 28 मार्च को अपने गांव के स्टैैैंड से मैजिक गाड़ी में सवार होकर कॉलेज जा रही थी। उसी गाड़ी में उसके गांव का युवक सवार हुआ। थोड़ा आगे जाने पर चलती मैजिक गाड़ी में युवक ने उसको रुमाल से नशीला पदार्थ सुंघाया।
इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में पाया। वहां कैसे पहुंची, इसकी उसको कोई जानकारी नहीं है। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा अपहृत लड़की बरामद हो गई है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
आरोपी बोला, नोएडा लेकर गया था, धोखे से बुलाया ः बागपत। आरोपी युवक ने कहा उसका लड़की से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों नोएडा गए थे। वहां आराम से रह रहे थे। उनको धोखे से शाहदरा बुलाया गया। वहां पर ही पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
दोस्त पकड़ में आते ही धरे गए आरोपी
बागपत। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के दोस्त को हिरासत में ले लिया था। सख्ती से पूछताछ की तो उसने आरोपी के बारे में सभी जानकारी दे दी। कुछ ही घंटों में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।