फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rape case was closed by police

गैंगरेप केस को पुलिस ने बंद किया

Thu, 26 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 26 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गैंगरेप कर पीड़ित को कुएं में लटकाने के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने क्लोज कर दिया है। अफसरों ने कहा शिकायत करने वाली महिला ने लिखकर दे दिया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन


 बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव के भट्ठे पर रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था पड़ोस के गन्ना क्रेशर पर रहने वाले तीन लोगों ने 21 मई की शाम उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मारपीट की थी। इससे उसको गर्भपात हो गया था। उसने लिखित में एसपी से शिकायत की थी। उसने मीडिया कर्मियों को यहां तक बताया था कि इस मामले में पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई थी।
विज्ञापन


 पंचायत में लोगों ने उसके पति पर 20 हजार रुपये में समझौते का दबाव बनाया था। मंगलवार को पुलिस ने दावा किया था कि महिला ने लिखकर दे दिया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई। जबकि महिला ने मीडिया कर्मियों के सामने कहा था कि उस पर पुलिस वालों ने जेल भेजने की धमकी देकर समझौता नामा पर अंगूठा लगवाया है। यह मामला चर्चाओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को दर्ज करने से पहले ही बंद कर दिया है। एएसपी अजीजुल हक ने बताया महिला ने लिखकर दे दिया उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। जब महिला ने ही कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया तो पुलिस क्या करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed