फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pressure to compromise

10 लाख देकर समझौता करो, वरना करा देंगे हत्या

Tue, 25 Apr 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कचहरी परिसर में मारपीट कर तलाक मांगने के मामले में आरोपी युवक धीरज भी सामने आया है। वह सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचा। उसका कहना है कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। 21 अप्रैल को कोर्ट में तारीख पर आया था।
विज्ञापन


रास्ते में उसकी पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दो हजार रुपये छीन लिए थे। उल्टा उसके खिलाफ ही झूठी शिकायत कर दी। आरोप है कि आरोपी उससे केस में समझौता करने के लिए दस लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। न देने पर हत्या करने की धमकी दी। उसकी पत्नी के परिवार का एक व्यक्ति पुलिस में है।
विज्ञापन


उसके कहने पर बागपत पुलिस कार्रवाई कर रही है। इससे वह परेशान है। उसने एएसपी से शिकायत की। उल्लेखनीय है बड़ौत की युवती ने अपने पति धीरज पर गाली गलौज कर तलाक का दबाव बनाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। आरोपी धीरज को हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed