{"_id":"57af86834f1c1bc530ee4b33","slug":"policemen-beaten-uniform-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी को पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी को पीटा, वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 14 Aug 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट लिखाने पहुंचा पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। औद्योगिक पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो युवकों की बाइक में बोलेरो पिकअप की साइड लग गई तो बाइक सवारों ने चालक को उतारकर पीटा। मामला उस समय गर्मा गया, जब वहां पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ भी बाइक सवार भिड़ गए और मारपीट कर वर्दी फाड़कर नेम प्लेट तोड़ दी। घायल सिपाही ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
बोलेरो पिकअप का चालक सुनील पुत्र विष्णु कश्यप नेहरू रोड बड़ौत का रहने वाला है। वह गोरीपुर मोड़ से आलू लेकर अमीनगर सराय रोड नवीन मंडी जा रहा था। जब वह औद्योगिक पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो बाइक पर जा रहे दो युवकों से उसकी गाड़ी की हल्की से टकरा गई। इस पर युवकों ने गाड़ी को रोका और चालक को उतारकर पिटाई कर दी। इससे वहां भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर ड्यूटी पर तैनात राकेश यादव (740) मौके पर पहुंचा और उसने बाइक सवारों से बोलेरो चालक को छुड़ाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और उसकी वर्दी फाड़ कर नेम प्लेट तोड़ दी। पुलिस कर्मी सभी को कोतवाली ले गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने कोतवाली में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ। इस घटना से पुलिसकर्मियों में अंदरूनी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार समझौते के प्रयास चल रहे हैं। आरोपियों के पक्ष में कुछ लोग कोतवाली पहुंचे।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा इस मामले में समझौता हो गया है। इस संबंध में कांस्टेबल राकेश यादव ने बताया दो लोगों को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। उसका किसी से कोई समझौता नहीं हुआ है।