फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police resorted to mobile Lisining

पुलिस को मोबाइल लिस्निंग का सहारा

Thu, 04 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 04 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
बागपत। भड़ल गांव के कांवड़ सेवा शिविर से 28 जुलाई को डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती के लिए छात्र आर्यन का अपहरण कर हत्या के केस का मंगलवार को भी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल लिस्निंग के सहारे पुलिस कातिलों तक पहुंचना चाहती है। पुलिस को कई अहम जानकारी मिली भी है। इसी के आधार पर चार-पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


छात्र आर्यन का मेरठ के डालूहेड़ा गांव में मंगलवार को शव मिलने पर लोग भड़क गए थे। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया था कि 72 घंटे के अंदर केस का खुलासा कर दिया जाएगा। डीआईजी के आश्वासन को 24 घंटे बीत गए। आश्वासन के मात्र 48 घंटे शेष रह गए है। देखना है कि अफसर दिए निर्धारित समय में केस का खुलासा कर पाते है या नहीं। पुलिस अफसर कातिलों तक पहुंचने के लिए हर हथकंडा अपना रहे है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने कई लोगों के मोबाइल लिस्निंग पर लगा रखे हैं। पुलिस उनकी हर बातों पर ध्यान दे रही थी। एक मोबाइल से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली। पुलिस उन्हें तस्दीक करने में लगी हुई है। पुलिस पांच-छह लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।  दोघट थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा आर्यन के हत्यारों को पकड़ने के लिए कई लाइनों पर काम चल रहा है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

बागपत। आर्यन की हत्या के मामले में भड़ल चौकी को सस्पेंड करना अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। यहां वर्तमान में इंस्पेक्टर छपरौली निगरानी कर रहे हैं। सीओ बड़ौत सीपी सिंह खुद दो दिन से डटे हैं। पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती अब तक नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चौकी का स्थान बदलवाने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed