फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police leave accused of tampering

पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोपी छोड़ा

Tue, 07 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 07 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police leave accused of tampering
पुलिस - फोटो : amar ujala
बागपत। छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली से छोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस को बुलाकर आरोपी को पकड़वाया । इसके बाद भी पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उल्टा पीड़ित महिला के परिवार के तीन सदस्यों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित परिजनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस की शिकायत की।
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया वह रविवार को शाम करीब चार अपने जेठानी के साथ घर से बाहर जा रही थी। घर में बच्चे थे। तभी पड़ोस का विशेष समुदाय का युवक दीवार कूदकर घर में घुस गया। बच्चों ने चोर समझकर आवाज लगाई, वह तुरंत मौके पर  पहुंची तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके चिल्लाने पर उसकी जेठानी भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी भागने लगा, तभी आरोपी का सिर दीवार में लग गया। इससे आरोपी घायल हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस आरोपी को कोतवाली लेकर आई। बाद में पुलिस ने उसको छोड़ दिया। उल्टा उसके दो जेठ और भतीजे (जेठ के बेटे) का कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। पीड़ित ने एसपी से हस्तक्षेप करके आरोपी और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। दूसरी तरफ कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा युवक के साथ मारपीट की गई थी, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा से छेड़छाड़, धमकी 
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव में स्कूल जा रही छात्रा के साथ पड़ोस के ही युवक ने छेड़छाड़ कर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने अपहरण करने की धमकी दी। इससे पीड़ित काफी परेशान है। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पर शिकायत की है। पीड़िता के पिता ने सोमवार सुबह हुए इस मामले के बाद पुलिस से शिकायत की। आरोप लगाया कि पड़ोस के ही युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर अभद्रता की। इससे पहले भी आरोपी इस तरह की हरकतें कर चुका है। पुलिस से बेटी की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed