{"_id":"8a43b7c4c8f2158a40b79ebc9c8bf90c","slug":"police-janch-me-bach-gya-hatyaropi-satish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज हत्याकांड ः पुलिस जांच में हत्यारोपी सतीश को आंच नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीरज हत्याकांड ः पुलिस जांच में हत्यारोपी सतीश को आंच नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ेडा गांव के प्रॉपर्टी डीलर नीरज भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सतीश को क्लीनचिट दे दी है। इस आरोपी को नीरज की हत्या के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। इसके विरोध में बखेड़ा हुआ था। पुलिस को सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा था।
22 जून को नीरज भाटी (28) को अग्रवाल मंडी टटीरी में फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन के पास स्थित सतीश बली के ऑफिस में बुलाकर गोली मार दी र्गई थी। दिल्ली अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर योगेंद्र बली समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में बली गांव के प्रमोद का नाम भी प्रकाश में आया।
पुलिस ने घटना के अगले ही दिन नामजद आरोपी हिस्ट्रीशीटर योगेंद्र बली, उसके पिता ओमप्रकाश और दोस्त कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी सतीश को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। इसके विरोध में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट में आरोपी सतीश के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल नहीं किया है, जबकि जेल में बंद तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
इस बारे में एसपी शरद सचान का कहना है पुलिस की जांच में सतीश घटना में शामिल नहीं पाया गया है। इसीलिए उसको क्लीनचिट दी गई है।
लोनी में मिली लोकेशन
बागपत। पुलिस ने कहा कि नीरज भाटी की हत्या के दौरान आरोपी सतीश की लोकेशन लोनी के अगरौला की मिली है।
कोर्ट में पहुंचा पीड़ित परिवार
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक का परिवार पुलिस के खिलाफ कोर्ट में पहुंच चुका है। वे नामजद आरोपियों के अलावा ओर लोगों पर भी नीरज की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।