{"_id":"e0d81694c2d53d8e742c062327fe3862","slug":"police-cauhght-alcohol-smuggling-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए मंगाई गई थी 307 पेटी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव के लिए मंगाई गई थी 307 पेटी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से एक कैंटर और एक लग्जरी कार से 307 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर पकड़े हैं। पुलिस का कहना है कि यह शराब चुनाव में वितरित करने के लिए लाई जा रही थी। शराब की कीमत करीब 20.25 लाख रुपये है।
कैंटर में शराब ले जाते हुए सोनीपत के सिसाना निवासी सतीश पकड़ा गया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी सतीश ने शराब तस्करी करने के लिए कैंटर में अलग से बॉडी बनवा रखी है। आरोपी ने कैंटर में चौकर के कट्टे भर रखे थे। उसके कैंटर से 295 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है।
यह शराब पंजाब मार्का है। इनमें से कुछ शराब धोखाधड़ी करके बनाई गई है। इनके लेबर और ढक्कन अलग-अलग है। इसके अलावा एक लग्जरी कार से 12 पेटी शराब मिली है। कार से शराब ले जाते हुए मेरठ के टीपीनगर की गुप्ता कॉलोनी निवासी संजय और सन्नी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब की कीमत करीब सवा 20 लाख रुपए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लेकर मेरठ जा रहे थे। शराब चुनाव में इस्तेमाल होनी थी।
500 रुपये मिलते है एक चक्कर के
बागपत। आरोपी सन्नी और संजय का कहना है कि उन्हें सोनीपत से मेरठ तक शराब से भरी कार ले जाने के लिए 500 रुपये मिलते है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे इस काम को कर रहे हैं।