फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police arrived on hold in Baraut slip bush, Hungama

बड़ौत में पुलिस ने बस्ते पर पहुंचकर पर्ची फाड़ी, हंगामा 

Sun, 12 Feb 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 12 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on hold in Baraut slip bush, Hungama
बड़ौत में पुलिसर्मीयों द्वारा झंडे व पर्चीयां फाड़ने पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में शहर में अग्रसेन मूर्ति के पास एक पार्टी के बस्ते पर पहुंचकर पुलिस वालों ने झंडे और मतदाता फर्जी फाड़ दी। पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। नाराज लोगों के रोड जाम करने पर मौके पर पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं नेहरू रोड पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

 

अग्रसेन मूर्ति पर एक पार्टी के कार्यकर्ता अपने बस्ते पर बैठे थे और अपने समर्थकों की वोट डालने के लिए पर्ची बना रहे थे। तभी एक दरोगा और कुछ पुलिसकर्मी आए और उन्हें हड़काते हुए वहां लगे पार्टी के झंडे और मतदाता पर्ची फाड़ डाली। इससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलने के बाद चुनाव पर्यवेक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। पार्टी प्रत्याशी ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग को भी की है। इसी तरह नेहरू रोड़ पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई और हंगामे की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने दी वोटरों 
को गोली मारने की धमकी
बिनौली। छपरौली विधानसभा के जिवाना गुलियान गांव के प्राइमरी पाठशाला नंबर 1 मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रहे वोटरों  पर आईडी न होने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दे दी। इससे लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। गणमान्य लोगों ने समझा-बुझाकर नाराज लोगों को शांत किया। इसके बाद मामले का शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रटौल में किन्नर की फाड़ी फर्जी 
बागपत। रटौल गांव में किन्नर शादाब अपना वोट डालने के लिए पहुंचा। इसके पास पहचान पत्र नहीं था। इसी कारण वहां पर तैनात पुलिस वालों ने उसकी फर्जी फाड़ दी। उसने वहां जमकर हंगामा किया।


हिसावदा में पीठासीन पर लगा मतदान करने का आरोप 
बागपत। हिसावदा गांव में एक युवक मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचा। युवक का आरोप है मतदान करते समय ईवीएम मशीन की आवाज नहीं हुई। बाद में पीठासीन ने खुद उसकी इच्छा के विपरीत मतदान किया। इसे लेकर युवक ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीठासीन को खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed