{"_id":"577184de4f1c1bc77379bd8d","slug":"plucked-off-the-woman-s-clothes-asked-for-money-for-cigarettes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट के पैसे मांगे तो महिला के कपड़े नोंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिगरेट के पैसे मांगे तो महिला के कपड़े नोंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवकों ने बड़ौत की एक कॉलोनी में सिगरेट के पैसे मांगने पर महिला दुकानदार की जमकर पिटाई की। आरोप है कि युवकों ने इस दौरान उसे दुकान से खींचते हुए सरेआम निर्वस्त्र कर दिया।
पीड़िता के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। जबकि आरोपी समझौते का दबाव बनाते हुए एक नेता के नाम से उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। उसने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से आपबीती बताई और न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया वह 25 जून को शाम के समय पौने सात बजे वह अपनी दुकान में बैठी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला का एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचा और उससे सिगरेट मांगी। सिगरेट के पैसे मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी बेखौफ अंदाज में उसे घसीटते हुए दुकान से सड़क पर ले गए। वहां पर उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं युवकों ने उसके कपड़े फाड़कर सरेआम उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने बीच बचाव में आए उसके पति और बच्चे की भी जमकर पिटाई की। बाद में वे भुगत लेने की धमकी देते हुए चले गए।
बाद में उसने थाना बड़ौत में घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक एक आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। एक नेता के नाम से उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं। इससे उसका पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ित ने सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम से न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान डीएम हृदय शंकर तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।