{"_id":"57ffea3e4f1c1b4c2c28e679","slug":"pankaj-ashes-of-his-mother-and-sister-in-police-protection-immersed-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस सुरक्षा में पंकज ने अपनी मां और बहन की अस्थियां यमुना नदी में विसर्जित की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस सुरक्षा में पंकज ने अपनी मां और बहन की अस्थियां यमुना नदी में विसर्जित की
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
दोघट। गांगनौली गांव में पुलिस सुरक्षा में पंकज ने अपनी मां और बहन की अस्थियां यमुना नदी में विसर्जित की। इसके बाद पुलिस पंकज को अपने साथ बागपत ले गई। गांव में हुए नरसंहार में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। फिलहाल गांव में आरएएफ और भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
चार दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बदमाश खुले घूम रहे हैं। बृहस्पतिवार को पंकज ने भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच अपनी मां सविता और बहन प्रीति की अस्थियां एकत्र कीं और पुलिस सुरक्षा में अस्थियों को यमुना नदी में विसर्जित की। इसके बाद पुलिस पंकज को अपने साथ बागपत ले गई। वहां पंकज से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एसटीएफ, एसओजी समेत पांच टीमें लगी है।
एसटीएफ और एसओजी टीम ने गांगनौली, टीकरी, दोघट, भगवानपुर के जंगलों में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस की एक टीम सिरसली गांव में डेरा डाले हैं। पुलिस को शव है कि प्रवीण राठी गैंग सिरसली गांव में खून खराब कर सकता है और वह गांव के जंगल में ही छिपा है। पुलिस सिरसली के जंगल में भी दिनभर बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। गांगनौली और सिरसली गांव में पुलिस बल तैनात है।