फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Our daughter had done to anyone

हमारी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था

Mon, 01 Feb 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 01 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Our daughter had done to anyone
दिल्ली के अस्पताल में महिला की मौत से कोहराम मच गया। मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी मां ने कहा कि आखिर हमारी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था। परिवार के सदस्यों का विलाप देख आसपास मौजूद लोगों के आंखों में आंसू छलक आए।
विज्ञापन


फैजपुर-निनाना निवासी महिला महेंद्री ने बताया कि उसकी बेटी की शादी में सामर्थ्य से अधिक दान दहेज दिया था। इसके बावजूद तुगाना निवासी बेटी के ससुराल के खुश नहीं थे। अक्सर वे बेटी को शादी के बाद से परेशान करने लगे थे। उसने तो ससुराल जाने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


लोकलाज की डर से हम लोगों ने उसे भेजा था। उसकी मां ने रोते हुए कहा कि हमारी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था। उसकी मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। कोमल की बच्ची का अब क्या होगा। उसकी परवरिश कैसे होगी। उससे मां का आंचल ही छीन गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की वेदी में बेमौत मर रही बेटियां ः बागपत। दहेज के लिए बेटियों की आए दिन हत्या का मामला सामने आता है। फैजपुर निनाना गांव में कोमल के साथ हुई घटना पहली नहीं है। दो दिन पूर्व बाघूृ गांव में बुढ़ाना की बेटी शायबा को ससुरालियों ने जिंदा जला दिया था। उसकी शनिवार दोपहर मौत हो गई थी।


एक सप्ताह पूर्व हलालपुर गांव में खूंटे से बांधकर विवाहिता को जिंदा जला दिया गया था। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते पुलिस प्रशासन कार्रवाई करे तो लोगों को इंसाफ मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed