फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of sexual assault accused of threatening

Deoria News: यौन शोषण के आरोपी पर धमकी देने का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexual assault accused of threatening
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र में यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के करीब डेढ़ माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़िता और उसकी मां का आरोप है कि आरोपी मोबाइल फोन पर उन्हें धमकी देकर प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, 28 मई को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक उसके घर में घुस आया और जबरन उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। पीड़िता की मां ने सोमवार को मीडिया के सामने आकर सलेमपुर पुलिस से यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर अपने परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed