फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   operation clean: Ajit aka Happu is included in the list but not infamous Sunil rathi

ऑपरेशन क्लीन में एक लाख का इनामी अजीत उर्फ 'हप्पू' शामिल, सिरदर्द बने सुनील राठी का नहीं लिस्ट में नाम

Sun, 05 Jul 2020 12:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
operation clean: Ajit aka Happu is included in the list but not infamous Sunil rathi
पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पुलिस कर्मियों की शहादत के बाद कुख्यात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑप्रेशन क्लीन तैयार किया गया है। बागपत जनपद के एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को सूची में शामिल किया गया है। जबकि जेल में बंद होने के बावजूद पुलिस के लिए सिरदर्द बने सुनील राठी का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय से सूबे के 25 टॉप अपराधियों की सूची तैयार की गई है। मकसद है अपराध पर नियंत्रण। जेल के बाहर और के अंदर से अंजाम दी जाने वाली आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। इन अपराधियों के गुर्गों पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन

इस सूची में जिले के एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू का नाम शामिल है। बावली गांव निवासी हप्पू ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ अपराध की वारदातें अंजाम दी थी। लंबे समय तक वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा। वर्तमान में बरेली जेल में बंद है। हप्पू और परमवीर तुगाना की दोस्ती रही है। पुलिस जांच में सामने आया था कि परमवीर तुगाना ने हप्पू के साथ मिलकर ही एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली को मौत के घाट उतारा था। 

सवाल: सुनील राठी का नाम क्यों शामिल नहीं
जेल में रहते हुए पुलिस के लिए सबसे बड़े सिरदर्द बने सुनील राठी का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। बागपत जेल में सुनील राठी पर पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप है।

अब तिहाड़ में रहते हुए परमवीर तुगाना की हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज हुआ। बदरखा के रेत खनन को सुनील राठी अपने रिश्तेदारों का बता चुका है। ऐसे में सवाल है कि सुनील राठी का नाम इस सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया है।

सूची प्राप्त हुई है। बरेली जेल में बंद हप्पू का नाम इस सूची में शामिल है। पुलिस लगातार अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखती है। हप्पू समेत अन्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। - अजय कुमार सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed