फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   onwer killing in baghpat

आन की खातिर बहन की गला दबाकर हत्या

Tue, 06 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 06 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
onwer killing in baghpat
बागपत के गांव मांगरौली में इज्जत की खातिर गैर संप्रदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग होने से नाराज होकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोघट थाना क्षेत्र के मांगरौली गांव निवासी लियाकत की बेटी कौसर (18) का सहारनपुर जिले के थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी युवक लक्की पुत्र देवेंद्र त्यागी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लक्की अपने रिश्तेदार दुष्यंत त्यागी के यहां मांगरौली में ही रहता है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती कौसर तीन अक्तूबर की सुबह दस बजे घर से लापता हो गई थी। देर रात तक उसका कहीं पता नहीं चला। चार अक्तूबर को जड़ौदा पांडा से उसके परिजनों के पास फोन आया कि अपनी बेटी को ले जाओ। इस सूचना पर कौसर के परिजन गांव के प्रमोद त्यागी और अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ जड़ौदा पांडा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अक्तूबर की रात में ही पुलिस चौकी पर लिखा पढ़ी कर प्रमोद त्यागी अपनी जिम्मेदारी पर कौसर को मांगरौली ले आए और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि रविवार की रात में ही कौसर के भाई ताज मोहम्मद ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।


सोमवार की सुबह आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस के समक्ष बहन की हत्या करने की बात कबूल कर ली। ऑनर किलिंग से पुलिस महकमे से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी रवि शंकर छवि, सीओ सीपी सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में गांव के ही प्रमोद त्यागी ने आरोपी ताज मोहम्मद को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed