फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Old woman Death of in Mecca

मक्का में वृद्धा की मौत

Sat, 26 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 26 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Old woman Death of in Mecca
मक्का के करीब स्थित मीना में शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़ में बेटे के गुम होने के सदमे से नगर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


 वह पुत्र और पुत्रवधु के साथ हज पर गई थी। हालांकि उसका बेटा सुरक्षित है, वह रास्ता भटकने के कारण गुम हो गया था। उसकी मौत की खबर से परिवार में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन


बागपत के मोहल्ला व्यापारियान निवासी हमीद अपनी पत्नी शमशादी और मां हाशिया (85) के साथ हज के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को मक्का के शहर मीना में शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय हमीद वहीं पर थे, जबकि उनकी पत्नी शमशादी एवं मां हाशिया अपने कमरे पर रुक गई थी। हमीद इस भगदड़ में रास्ता भटक गए और रात भर कमरे पर नहीं पहुंचे। हमीद के भाई मोहम्मद यामीन ने बताया कि भगदड़ मची और कुछ ही देर में लाशों के ढेर लगने की सूचना जैसे ही उनकी मां हाशिया और हमीद की पत्नी शमशादी को लगी तो वे घबरा गई।

उन्होंने हमीद को फोन लगाया तो संपर्क नहीं हुआ। घटना के बाद रात भर हमीद लौटे नहीं तो उनकी मां हाशिया बेटे के साथ अनहोनी की आशंका से सदमे में आ गई। सुबह जब हमीद कमरे पर पहुंचे तब तक हाशिया की मौत हो चुकी थी। यामीन ने बताया कि मां को मक्का में ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

मौत से मचा कोहराम
मक्का में हाशिया की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिली, सांत्वना देने के लिए भीड़ उनके घर पर पहुंचने लगी। गमजदा परिवार को सांत्वना देने के लिए शाम तक लोग उनके घर पहुंच रहे थे।


फोन संपर्क कटा रहा
मोहम्मद यामीन ने बताया बृहस्पतिवार की रात से ही वह हमीद को संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन न तो हमीद का फोन मिल पा रहा था और न ही हमीद की पत्नी शमशादी का फोन मिल पाया। जुमे को दोपहर 12 बजे फोन मिला, तब मां के इंतकाल की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed