फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nathla turn possession of rogues, ten looted

नैथला मोड़ पर बदमाशों का कब्जा, दस को लूटा

Mon, 20 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 20 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nathla turn possession of rogues, ten looted
बागपत के नैथला मोड़ पर लूट के बाद घायल हुए युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अपराध की एक के बाद एक हो रही ताबड़तोड़ वारदातों पर लगाम लगाने में खाकी नाकाम साबित हो रही है। रविवार की रात में करीब नौ बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सटे नैथला मोड़ पर छह-सात बदमाशों ने कई घंटे उत्पात मचाया।
विज्ञापन


निनाना गांव के दस लोगों के साथ मारपीट कर दो बाइक, नगदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया। एक हलवाई को गंभीर चोटें लगी हैं। सीओ कर्मवीर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


शनिवार को हरचंदपुर-बंदपुर मार्ग, छपरौली और अन्य जगहों पर लूटपाट की कईं वारदातें हुई , लेकिन पुलिस नींद से नहीं जागी। बदमाश रविवार को भी जनपद में खुलकर खेले। बदमाशों ने रात में करीब नौ बजे हाईवे से सटे नैथला मोड़ पर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निनाना गांव निवासी हलवाई सुभाष, सोनू और धर्मेंद्र सबसे पहले निशाना बने। मोड़ पर छह-सात बदमाशों ने सड़क के दोनों ओर से इन्हें घेर लिया और तमंचों की बट से हमला कर बाइक और नगदी लूट ली। 

इसके बाद इन्हें ज्वार के खेत में  बंधक बना लिया। निनाना के ही अंकुर के साथ लूटपाट हुई। मार्ग को कब्जे में लेकर बदमाशों ने यहां से गुजरने वाले लोगों के साथ लूटपाट कर उन्हें ज्वार के खेत में बंधक बनाते रहे। 

अमर उजाला के पत्रकार कपिल कुमार और उसके दो साथियों को भी यहां बदमाशों ने घेर लिया। कपिल पर हमला कर 10 हजार रुपये, अंगूठी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। उसके दो साथियों से भी लूटपाट की। पीड़ितों ने बताया दस लोग बदमाशों का शिकार बनें। 

इस बीच बदमाश दोनों बाइक लेकर हाईवे से भाग गए। ज्वार के खेत से निकलकर पीड़ित निनाना मार्ग पहुंचे और एक राहगीर की मदद से पुलिस और परिजनों को मामले की जानकारी दी। सीओ कर्मवीर मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। घायल हलवाई का मेडिकल कराया।

बदमाशों के लिए मुफीद है नैथला मोड़
जिस जगह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया वह हाईवे से संपर्क मार्ग पर सौ मीटर अंदर है। बदमाशों को भौगोलिक जानकारी थी। सड़क से कई-कई फुट गहरे खेतों में लुटने वालों को बंधक बनाया गया। बदमाश जानते थे कि वारदात के बाद वह जब हाईवे पर भागेंगे तो पुलिस और ग्रामीणों के लिए उन्हें तलाश करना आसान नहीं होगा।


गोरीपुर मोड़ पर ट्रक चालक लूटा
पुलिस नैथला मोड़ की तरफ दौड़ी तो बदमाशों ने गोरीपुर मोड़ पर एक ट्रक चालक को निशाना बना दिया। बागपत के सचिन पुत्र कर्मवीर ने बताया कि उसके ट्रक के सामने एक सेंट्रो कार आकर रुकी। बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर उससे नगदी और मोबाइल छीन लिए। एक साथ दो जगह हुई लूट की वारदातों से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed