फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder by hanging

दिव्यांग की फांसी लगा कर हत्या

Fri, 01 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 01 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Murder by hanging
ककौर गांव में बेसुध हुई विपिन की मां। - फोटो : amar ujala
बागपत के छपरौली क्षेत्र के गांव ककौर में दिव्यांग विपिन कश्यप (25) की फांसी लगाकर हत्या कर शव को खेत में चारपाई पर डाल दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर रंजिश के कारण हत्या करने का आरोप लगा थाना छपरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


विपिन कश्यप के परिजनों ने मुताबिक बुधवार की रात में करीब आठ बजे गांव के ही दो युवक इंद्रपाल पुत्र रामफल कश्यप और सुक्कन पुत्र लक्ष्मीचंद घर से विपिन को बुलाकर ले गए थे। इसके बाद विपिन वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास ही किसान ओमपाल सिंह के खेत में बने कमरे में उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले। इससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी पिटाई करने के बाद फांसी लगाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक की दिव्यांग मां चरणों ने आरोपी इंद्रपाल और सुक्कन उर्फ काला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल को हिरासत में ले लिया है।  सीओ राजवीर सिंह ने कहा आरोपी इंद्रपाल को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। उसने हत्या के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। प्रथम दृष्टता विपिन की हत्या नशे की हालत में की गई है।


आरोपी सुक्कन के मकान से मिला विपिन का मोबाइल 
बागपत। मृतक के चचेरे भाई पुष्पेंद्र ने बताया विपिन का मोबाइल आरोपी सुक्कन के मकान से मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। उनका कहना है विपिन की किसी दूसरी जगह पर हत्या की गई है। खेत में चारपाई पर तो शव को बाद में डाला गया है। जमीन पर निशान बने हैं। इससे प्रतीत होता है कि आरोपी शव को खेत में घसीटते हुए लेकर गए है। 

आरोपियों ने पहले ही दी थी धमकी 
बागपत। पुष्पेंद्र के अनुसार दो साल पूर्व विपिन की बहन की शादी में आरोपियों ने झगड़ा कर दिया था। इसका विपिन ने विरोध किया था। तभी से ही आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। आरोप है एक सप्ताह पूर्व आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस बारे में उसने अपनी मां चरणों को भी बताया था। चरणों ने रोते हुए सबके सामने इसका जिक्र किया है। 

सोया हुआ समझकर कपड़ा डाल आई मां 
बागपत। विपिन को तलाश करते बृहस्पतिवार की तड़के चरणों खेत में बने कमरे में पहुंची तो उसे विपिन चारपाई पर मिला। उसने समझा बेटा सोया है। वह उसके ऊपर कपड़ा डाल आई थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं जागा तो दोबारा चरणों उसके पास पहुंची। तब उसे पता चला बेटा जिंदा नहीं है। 



मासूमों के सिर से उठा बाप का साया 
बागपत। गांव के लोगों का कहना है कि मृतक विपिन अपने पिता बाबूराम के अकेला बेटा था। बाबूराम की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। विपिन के दो बेटे वंश (2) और अंश (1) है। आरोपियों ने उसकी हत्या करके मासूमों के सिर से बाप का साया उठा दिया है। विपिन की मां चरणों और पत्नी मनु बार-बार बेहोश हो रही है। गांव की महिलाएं उसे संभालने के साथ ही परिजनों को सांत्वना भी दे रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed