{"_id":"56f0635d4f1c1bf31cf14d28","slug":"mla-minister-of-the-recommendation-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक, मंत्री से कराई सिफारिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक, मंत्री से कराई सिफारिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद की सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं को देख सोमवार को एसपी रवि शंकर छवि खुद सड़क पर उतर आए। उन्होंने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान किसी ने मंत्री से सिफारिश कराई तो किसी ने विधायक से। पुलिस ने 207 वाहनों के चालान किए।
बागपत की सड़कें सड़क हादसों में खून से लाल हो गई हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन हादसा न होता हो। इसको लेकर जनता ही नहीं अफसर भी टेंशन में है। हादसों के कारण का पता लगाया तो सामने आया कि सड़कों पर अधिकांश लोग बगैर हेलमेट सफर करते हैं। वाहन की गति बहुत ज्यादा होती है।
ईंटों वाले ट्रकों को अधिकतर अनट्रेड लोग चलाते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसे देखते हुए एसपी रवि शंकर छवि सोमवार को खुद सड़क पर उतर गए। उन्होंने अपने हाथों से वाहनों का चालान किया। जनपद में पूरे दिन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान सिफारिशों का दौर भी खूब चला। किसी ने मंत्री से सिफारिश कराई तो किसी ने विधायक की।
विज्ञापन
किसी ने अपने रिश्तेदार अफसर बताए। वाहन पकड़े जाने के तुरंत बाद मोबाइल की घंटी बजनी शुरू हो जाती। किसी का अफसर के पास फोन आता तो कोई अपने मोबाइल से अधिकारियों की बातें कराता था। कई बार तो अफसर भी फोन सुनने से मना कर देते थे।
एएसपी रवि शंकर छवि ने कहा चेकिंग के दौरान 207 वाहनों का चालान किया । 25500 रुपये का समन शुल्क वसूला। छह अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। 46 लीटर शराब और एक चाकू पकड़ा। इस दौरान कई लोगों ने सिफारिश कराई। उन्होंने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा। बगैर हेलमेट दुपहिया वाहनों पर सफर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।