{"_id":"5aa6d2bb4f1c1ba9758b52ed","slug":"missing-son-s-body-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बेटे का शव कुएं से मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बेटे का शव कुएं से मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के खेड़ा-हटाना गांव में कुएं में पड़े शव को निकालती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ा-हटाना गांव से दस दिन से लापता पूर्व सैनिक के बेटे का शव गांव के बस स्टैंड के नजदीक कुएं में सड़ी गली अवस्था में मिला है। सूचना पर सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ओमबीर (40) पुत्र राजपाल पूर्व सैनिक खेड़ा हटाना गांव का रहने वाला था। दो मार्च को ओमपाल को गांव के ही तीन लड़के घर से ईख बौने के नाम पर बुलाकर ले गए थे। उसका फिर कहीं पता नहीं चला। दो दिन बाद राजपाल ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई । सोमवार की सुबह बस स्टैंड पर खड़े टेंपो चालकों को कुएं से बदबू आई तो उन्होंने कुएं में झांककर देखा। उसमें एक शव पड़ा था।
कुएं में शव पड़ा होने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में लोग शव देखने के िलए उधर दौड़ पड़े। इस दौरान किसी की सूचना पर सीओ रामानंद कुशवाहा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाला।
विज्ञापन
उसकी शिनाख्त ओमबीर के रूप में हुई। इस सूचना के मिलते ही ओमबीर के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ओमबीर के परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के कमर में चोट के निशान भी थे।