{"_id":"586bfb3d4f1c1ba709159991","slug":"miscreants-robbed-of-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रोडवेज बस में की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने रोडवेज बस में की लूट
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। मुजफ्फरनगर से बड़ौत आ रही एक अनुबंधित रोडवेज बस में सवार तीन बदमाश बस चालक और परिचालक पर तमंचा तानकर परिचालक को पिटाई कर 19 हजार रुपये की नगदी से भरा थैला लूटकर भाग गए। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
बड़ौत डिपो की अनुबंधित बस नंबर यूपी 17 टी 6087 मुजफ्फरनगर से मंगलवार को देर शाम बड़ौत आ रही थी। बुढ़ाना से इसमें तीन युवक बैठे। जब बस बामनौली गांव में पहुंची तो बस में सवार सभी यात्री उतर गए। मात्र तीन युवक चालक और परिचालक रह गए। जब बस बिजरौल गांव से आगे निकली तो इसमें बैठे तीन युवकों ने चालक और परिचालक पर तमंचे तान दिए और परिचालक निरंकार निवासी जौला जनपद मुजफ्फरनगर के साथ मारपीट कर 19 हजार रुपये से भरा थैला लूटा और बस को रुकवाकर भाग निकले।
बस लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बदमाशों को क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। दूसरी तरफ बड़ौत कोतवाली के प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा टिकट को लेकर यात्रियों ने बस परिचालक के साथ मारपीट की है, प्रथम जांच में लूट का मामला प्रतीक नहीं हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने परिचालक की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।