{"_id":"58d011524f1c1b415c1a1af4","slug":"miscreants-attack-mistry-at-vinaypur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनयपुर में मिस्त्री पर बदमाशों ने किया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विनयपुर में मिस्त्री पर बदमाशों ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विनयपुर गांव में मिस्त्री पर चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट के इरादे से रविवार की रात में हमला कर दिया। उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
रटौल निवासी पप्पू पुत्र याकूब ने बताया वह रटौल-बंथला मार्ग पर स्थित विनयपुर गेट के पास सीमेंट की ग्रिल बनाता है। वह वहां स्थित एक ट्यूबवेल पर रविवार की रात में सोया हुआ था। करीब 11 बजे नकाबपोश चार बदमाश आए और उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उस पर पहले ईंटों से वार किया, इसके बाद डंडों से पिटाई शुुरू कर दी। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित ने रटौल चौकी पर पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने उसको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
खेड़की से विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता
बागपत। खेड़की निवासी युवक ने बताया उसकी शादी एक साल पहले बिहार की महिला से हुई थी। वह रविवार को काम पर गया हुआ था। दोपहर के समय उसकी पत्नी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। उसने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
नितिन हत्याकांड का साजिश कर्ता गिरफ्तार
रमाला। ककड़ीपुर गांव के नितिन की हत्या साजिश के तहत अंजाम दी । पुलिस ने साजिश कर्ता विनय को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। रमाला चीनी मिल में तौल करने गए नितिन की हत्या की गई थी। पिछले महीने रमाला चीनी मिल में ककड़ीपुर गांव के नितिन की हत्या की थी। मृतक के पिता ने ललित और विनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रमाला थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया वारदात में साजिश कर्ता विनय को गिरफ्तार कर जेल भेजा । लेन-देन के विवाद का मामला सामने आया है। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। आरोपी विनय और विनीत दोनों पिता-पुत्र हैं।
आरोपी चाहत ने पुलिस को चकमा देकर सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया
बागपत। दिल्ली के युवक नजम की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी चाहत ने पुलिस को चकमा देकर सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दिल्ली के भजनपुरा निवासी युवक नजम की दोस्तों ने ही रुपये के लेनदेन के चलते अक्तूबर 2016 में गोली मारकर हत्या की और उसके बाद शव को विनयपुर गांव के खेत में डालकर फरार हो गए थे, ताकि किसी को वारदात का पता न चले। मृतक के परिजनों ने खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की विवेचना में हत्या करने वालों के नाम प्रकाश में आ गए थे। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि मुख्य आरोपी चाहत पुत्र धर्मवीर निवासी रजापुर लोनी फरार चल रहा था। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। आरोपी चाहत ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। खेकड़ा एसएसआई मोहम्मद कामिल ने कहा पुलिस दबाव के चलते ही आरोपी चाहत ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।