फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many of the officers will be wrapped in Meerut

मेरठ के कई अफसर आएंगे लपेटे में

Thu, 04 Aug 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 04 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत। डेढ़ करोड़ रुपये के लिए चौथी के छात्र आर्यन उर्फ क्रिश का अपहरण कर हत्या करने के मामले में बेशक भड़ल चौकी सस्पेंड हो गई है। अभी और कई पुलिस वालों पर गाज गिरने की संभावना बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार घटना की आंच मेरठ तक पहुंचेगी। गंगनहर से हिंडन में पहुंचे शव की जांच मेरठ के पुलिस अफसर कर रहे हैं।  
विज्ञापन


 भड़ल गांव के कांवड़ सेवा शिविर से 28 जुलाई से अपहृत छात्र आर्यन का मंगलवार को मेरठ के डालूहेड़ा में हिंडन में शव मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। उन्होंने डीआईजी लक्ष्मी सिंह के सामने भड़ल चौकी पुलिस का काला चिट्ठा खोल दिया था। उन्होंने कहा भड़ल चौकी पुलिस की लापरवाही से छात्र आर्यन का अपहरण हुआ और उसकी हत्या भी पुलिस की लापरवाही से ही हुई है। डीआईजी के निर्देशानुसार एसपी पूनम ने चौकी के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया था। 
विज्ञापन


लोगों को जब यह पता चला कि आर्यन का शव सोमवार को ही जानी गंगनहर में बैग में मिला गया था, लेकिन पुलिस वालों ने उसकी शनाख्त कराने का प्रयास नहीं किया। बल्कि उसे हिंडन नदी में पहुंचा दिया।  इस पर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति काफी गुस्सा भड़क गया। उनका आरोप है  बागपत पुलिस से ज्यादा दोषी मेरठ की जानी पुलिस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की पुलिस ने तो आर्यन को तलाश किया, लेकिन मेरठ की पुलिस ने तो शव मिलने के बाद उसे दूसरी जगह फेंक दिया। इस मामले की पुलिस अफसर जांच कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर गोपनीय जांच चल रही है। इसमें प्रतीत होता है कि इस मामले में मेरठ पुलिस पर भी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed