फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   loot from traders

चार पशु व्यापारियों से लूट

Wed, 04 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 04 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत के कोताना गांव के खादर में मंगलवार की सुबह पांच-छह सशस्त्र बदमाशों ने हरियाणा से पशु खरीदने जा रहे चार पशु व्यापारियों को बंधक बनाकर मारपीट की। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने पशु व्यापारियों से दो लाख की नकदी लूट ली। बदमाश उनके मोबाइलों के सिम तोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पशु व्यापारी गुलफाम, वाफ, इरफान व रिजवान गांव से पैदल ही यमुना खादर से हरियाणा जा रहे थे। यमुना के पास वहां पर पांच-छह सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और उन्हें ईख के खेत में ले गए, जहां पर उनकी पिटाई की और उनसे दो लाख रुपये की नकदी, मोबाइल लूट लिया और उन्हें बांध दिया।
विज्ञापन


सिम तोड़कर उन्हें मोबाइल वापस देकर भाग गए। किसी तरह बंधकमुक्त होकर वे गांव पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। बाद मेें ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। लूट के शिकार व्यापारियों ने पुलिस को बदमाशों के हुलिए बताया। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा कि यह घटना मारपीट की लग रही है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूूरे मामले की छानबीन के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed