फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard strikes again in Bamnauli

बामनौली मेें फिर दिखा तेंदुआ, बछड़े पर हमला

Fri, 05 May 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 05 May 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
दोघट। बामनौली के जंगल में तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर किया। इससे बछड़ा मार गया। जंगल में तेंदुए को देखकर किसान भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के जंगल में घूम रहे आवारा बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया। बुधवार की शाम खेतों में कार्य कर लौट रहे किसानों ने यह नजारा देखा तो वे शोर मचाकर गांव की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ घायल बछड़े को खेतों में ही छोड़ भागा। ग्रामीण सतेंद्र, विजय, जितेंद्र आदि ने बताया कई दिन से जंगल में ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जो दिन में नहीं निकलता शाम होते ही खेतों में घूमता दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन


हालांकि तेंदुए ने किसी किसान को अब तक कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। सिर्फ आवारा बछड़े का ही शिकार किया है। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया बछड़े पर तेंदुए ने हमला नहीं किया है। बल्कि जंगली कुत्तों ने हमला किया है। मौके पर टीम भेजी थी। किसानों से जानकारी की तो पता चला इस जगह काफी संख्या में जंगली कुत्ते घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed