फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kotana two communities in conflict, firing

कोताना में दो समुदायों में संघर्ष, फायरिंग 

Sat, 11 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 11 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kotana two communities in conflict, firing
fight
बागपत के बड़ौत के कोताना गांव में बृहस्पतिवार की रात की प्लॉट में बकरी घुस जाने का विरोध करने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर वारदात के संबंध में जानकारी ली। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने तनावपूर्ण स्थिति को देखकर पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार की रात में कोताना गांव में अमित पुत्र भोपाल के प्लाट में सलमान की बकरी घुस गई। इसका अमित ने विरोध किया और उसे मारकर भगा दिया। इस मामले को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। फायरिंग से गांव के लोग सहम गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजकर स्थिति नियंत्रित किया। इस घटना में एक पक्ष का अमित और दूसरे पक्ष का सलमान घायल हुआ है, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष के सलमान, दूसरे पक्ष के अमित और भोपाल को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

छात्रों के साथ छेड़छाड़ की
बड़ौत। बिजरौल रोड रेलवे क्रासिंग के नजदीक स्कूल बस में सवार युवतियों के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की और चालक के साथ मारपीट की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना था कि इस मामले में आपसी समझौते के बाद हिरासत में लिए हुए युवकों को छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed