फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   killing of the youth in Gandhi village, Hungama

गाधी गांव में युवक की हत्या, हंगामा

Fri, 09 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी Updated Fri, 09 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
killing of the youth in Gandhi village, Hungama
गाधी गांव में युवक की हत्या के बाद हंगामा कर रहे लोगो को समझाते इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गाधी गांव के सचिन कश्यप (25) की बुधवार की रात में धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह खेत में शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर पैर से लेकर सिर तक चोट के निशान हैं। प्राइवेट पार्ट पर भी प्रहार किए हैं। ग्रामीणों ने हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर चल रही है। हालांकि अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


गाधी निवासी सचिन कश्यप अविवाहित था। उसके पिता मांगेराम दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं और भाई राहुल रेलवे में कर्मचारी है। मृतक के भाई अंकित ने बताया  सचिन बुधवार की रात में करीब नौ बजे घर से बाहर गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव के ही किसान वेदराम शर्मा के ईख के खेत में सचिन का लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को खेत से उठाने का प्रयास किया। इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवॉयड से जांच कराने की मांग की। सीओ राजवीर सिंह ने मौके पर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में डॉग स्कावॉयड पहुंचा। अंकित ने कहा हमारे  परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां राजेश देवी ने कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पुलिस अफसर सचिन की हत्या प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस पूछताछ करने के लिए दो लोगों को थाने लेकर आई है।  कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा वारदात किसने और क्यों अंजाम दिया। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


चार भाइयों में दूसरे नंबर का था सचिन 
परिजनों के मुताबिक सचिन का बड़ा भाई राहुल है। जो रेलवे में ट्रैक मैन के पद पर हरियाणा के जगाधरी में तैनात है। उससे छोटे भाई विपिन और अंकित है। एक बहन मोनिका है। सचिन और मोनिका शादीशुदा है। लोगों ने आशंका जताई कि सचिन की किसी दूसरे स्थान पर हत्या की गई है। शव को बाद में यहां पर लाकर डाला गया है, क्योंकि वहां पर खून के निशान नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed