{"_id":"58bb1d2b4f1c1b7f598330f8","slug":"khekra-double-murder-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उनके साथी बाशिद की हत्या का मुख्य आरोपी कर्मवीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
खेकड़ा निवासी पुष्पेंद्र धामा अपने साथी बाशिद के साथ बाइक से 19 फरवरी की रात करीब पौने आठ बजे कस्बे की पांडव पुलिया के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों ने उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था। मृतक पुष्पेंद्र के बड़े भाई डाक्टर सुरेंद्र धामा ने खेकड़ा के आरोपी कर्मवीर, सहदेव, जयवीर, रोहताश, रामकुमार, रोहन और प्रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी जयवीर और रोहताश को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। शनिवार को पुलिस मुख्य आरोपी कर्मवीर को पकड़ने में कामयाब हो गई। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि आरोपी कर्मवीर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
शूटरों के बारे में दी कर्मवीर ने जानकारी ः पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गए आरोपी कर्मवीर ने घटना में शामिल रहे शूटरों की जानकारी दे दी है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
हरियाणा में छिपा हुआ था कर्मवीर ः पुलिस सूत्रों का कहना है कि कर्मवीर वारदात को अंजाम देने के बाद कई स्थानों पर गया। फिलहाल वह हरियाणा में छिपा हुआ था। उनसे अपने साथियों की काफी जानकारी दी है।