फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kheda-removal business in the throat slit

खेड़ा-हटाना में कारोबारी की गला रेतकर हत्या

Thu, 03 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 03 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kheda-removal business in the throat slit
खेड़ा-हटाना गांव में बुधवार रात बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह लगा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


सतेंद्र्र (44) पुत्र स्व. जयसिंह खेड़ा हटाना निवासी था। सतेंद्र की गांव में ही मेन रोड पर गांव के ही प्रवीण के साथ साझे में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान थी। रोजाना की भांति बुधवार को भी सतेंद्र दुकान पर सोया हुआ था। सुबह जब गांव का ही एक युवक समान लेने गया तो वहां सतेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी रवि शंकर छवि, एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ सीपी सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से वार कर काटा गया था और मौके पर चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। दुकान के बाहर गाड़ी के निशान थे। उसकी एक चप्पल दुकान के बाहर थी। माना जा रहा है कि हत्या के समय उसका बदमाशों से संघर्ष हुआ हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई महीपाल ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविवाहित था सतेंद्र
जयसिंह के पांच पुत्रों में सबसे बड़ा महीपाल उसके बाद सुरेश और तीसरे नंबर का सतेंद्र था, चौथे नंबर पर बिल्लू और पांचवें नंबर पर राजपाल है। सतेंद्र अविवाहित था। मृतक अपने बड़े भाई महीपाल के साथ रहता था। महीपाल ने बताया कि उसका गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। लेकिन वह शराब पीने का आदि था। उन्होंने आशंका जताई की रात में शराब पीने के बाद हुए विवाद में कही उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई।


हालांकि मौके पर पुलिस को शराब संबंधित कोई वस्तु नहीं मिली है। एसपी ने आसपास के जंगलों का भी निरीक्षण किया और दुकान के सामने सड़क पार कर थोड़ी ही दूरी पर मृतक का मोबाइल मिला है। एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि अभी इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed