{"_id":"58d962a94f1c1b4e7763e661","slug":"jailed-for-illegal-recovery-on-checkpost","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने के आरोपी जेल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने के आरोपी जेल गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पशु चैक पोस्ट पर अवैध उगाही के आरोपियो को जेल ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर जिला पंचायत चेक पोस्ट पर अवैध वसूली करते पकड़े गए पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों पर मेरठ के डीआईजी केएस इमैनुअल की टीम ने सीओ श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में रविवार सुबह जिला पंचायत की चेकपोस्ट पर छापामारी की थी। वहां पर अवैध वसूली करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें शामली के टपराना निवासी दिलशेर पुत्र अनवर, शकील पुत्र शाबिर, फैजुल्लापुर निवासी नरेंद्र पुत्र बाल मुकंद, निवाड़ा निवासी संदीप पुत्र ऋषिपाल, हरियाणा के जींद के सैथली निवासी अनिल पुत्र वसाऊराम शामिल थे। उनके पास से 40 हजार से अधिक रुपये बरामद किए गए थे। इसके साथ ही निवाड़ा चौकी के इंचार्ज रजनीश कुमार समेत सात पुलिसकर्मी अवैध वसूली में संलिप्त पाए गए थे। इसे देखते हुए पुलिस ने सातों को सस्पेंड कर दिया था।
पुलिस पर हरियाणा से पकड़ने का आरोप
बागपत। पकड़े गए आरोपी नरेंद्र का कहना है कि वह हरियाणा की पशु चेकपोस्ट पर बैठा हुआ था। पुलिस उसको वहां से पकड़कर लेकर आई। यहां की पुलिस का वहां पर कोई हस्तक्षेप नहीं है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारी और मानवाधिकार आयोग में की जाएगी। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि इस मामले में पुलिस पर लगाए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
देर रात तक चलता रहा सिफारिशों का दौर
बागपत। आरोपियों के पकड़े जाते ही सिफारिशों का दौर शुरू हो गया था। रातभर कोतवाली पर कुछ नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। लेकिन किसी की सिफारिश नहीं चल पाई।