{"_id":"57a24b554f1c1bb17b2b89bd","slug":"in-the-atmosphere-of-grief-and-anger-bdl","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल में गम और गुस्से का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़ल में गम और गुस्से का माहौल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
आर्यन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। भड़ल के मासूम आर्यन की हत्या के बाद हिंडन से बरामद हुए शव का पोस्टमार्टम मेरठ में कराया। मंगलवार की रात में करीब 12 बजे परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो उठा। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस की भारी चौकसी के बीच परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। बुधवार को भी भड़ल में गम और गुस्से का माहौल है।
बुधवार को मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव डालूहेड़ा में हिंडन नदी से मासूम आर्यन का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही एसपी पूनम के नेतृत्व में बागपत पुलिस मौके पर पहुंची। शव का मेरठ में पोस्टमार्टम कराया। आर्यन के पिता रविंद्र परिजनों के साथ मंगलवार की रात में आर्यन के शव को लेकर रात में करीब 12 बजे भड़ल पहुंचे। मासूम का शव गांव पहुंचते ही गम का माहौल बन गया। आर्यन की मां अंजना दहाड़े मारकर रोने लगी। आसपास की महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला।
डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी पूनम की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने दुख जताया। इसके बाद गांव में ही आर्यन का अंतिम संस्कार कर दिया । डीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उधर, वारदात को लेकर गांव में गम और गुस्सा है। सीओ सीपी सिंह ने बताया पुलिस बदमाशों के बहुत करीब पहुंच गई है। शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।